कांग्रेस प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

कांग्रेस प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मांगे वोट
  • सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पूनम काम्बोज डोर टू डोर अपने लिए वोट की अपील करती हुई।

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूनम कम्बोज ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का तूफानी दौरा कर घर घर जाकर अपने वोट मांगे। आज कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कांबोज ने बेहट विधानसभा के गांव शेरपुर, हरिपुर, कादरपुर, पठानपुरा, केवलगढ़, रोगला, चक खिजरपुर, कंबोह माजरा, रसूलपुर, मनहोरपुर, खुरमपुर, अब्दुल्लापुर आदि गांवों का तूफानी दौरा कर अपने लिए लोगों से वोट मांगे।

कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कांबोज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिन्होंने महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान देने का काम किया है और पार्टी ने सर्वाधिक महिलाओं को ही टिकट दिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इस देश को तरक्की की राह पर ले जाने का काम कर सकती है। कांग्रेस पार्टी सर्व समाज को एक निगाह से देखती है और सबकी लड़ाई लडऩे के लिए सबसे आगे आती है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है। सभी लोग कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का काम करें जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सके। जनसंपर्क के दौरान पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह, सचिन कम्बोज, रिम्पी कम्बोज, कहर सिंह कांबोज एडवोकेट, पूर्व प्रधान सुखपाल सिंह कांबोज, पंकज कम्बोज, संदीप एडवोकेट,मुकेश प्रधान भोगपुर, दिनेश मास्टर, विरेंद्र कुमार रुचि कांबोज, ललिता, अरुणा, अलका कांबोज, शशि, मीनू, गीता आदि शामिल रहे।