खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे कांग्रेस पंजाब प्रमुख, बोले- युवाओं को न करें बदनाम

खालिस्तान विवादों में घिरे सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे कांग्रेस पंजाब प्रमुख, बोले- युवाओं को न करें बदनाम

भारत-कनाडा विवाद के बीच पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान सामने आया है। एक तरफ उन्होंने खालिस्तान विचार का कड़ा विरोध किया तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने विवादित सिंगर शुभ का समर्थन भी किया है। उन्होंने कहा कि यदि आप शुभ जैसे हमारे युवाओं पर राष्ट्र-विरोधी का लेबल लगाते हैं तो हम इस बात का भी कड़ा विरोध करते हैं।

पंजाब : भारत ने कनाडा के प्रति एक और सख्त एक्शन लेते हुए कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा (Visa Service Suspended) को निलंबित कर दिया है। कनाडा के पीएम के बेतुके बयान के बाद से ही दोनों देशों के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं।

दोनों देशों के विवाद के बीच पंजाब कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Waring) का बयान सामने आया है। जहां, एक तरफ उन्होंने खालिस्तान (Khalistan) के विचार का कड़ा विरोध किया तो वहीं दूसरी ओर वह विवादित सिंगर शुभ का समर्थन करते हुए भी नजर आए।

पंजाबी सिंगर शुभ के समर्थन में उतरे अमरिंदर सिंह

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम खालिस्तानी विचारों का कड़ा विरोध करते हैं, लेकिन साथ ही हमारे युवाओं को देशद्रोही बताने के भी सख्त खिलाफ हैं।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी खालिस्तानी विचारों के सख्त खिलाफ है और ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले लोगों का भी विरोध करती हैं। लेकिन, हमारे पंजाबी सिंगर शुभ (@Shubhworldside) जैसे युवाओं पर यदि आप राष्ट्र-विरोधी का लेबल लगाते हैं, तो हम इस बात का भी कड़ा विरोध करते हैं, जबकि वह हमेशा से पंजाब के लिए बोलते हैं।

‘हमारे युवाओं को बदमान न किया जाए’

राजा वड़िंग ने कहा कि हम पंजाबियों को अपनी राष्ट्रीयता के बारे में कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। हमें कमजोर करने के लिए पंजाबियों के खिलाफ कुछ ताकतों द्वारा चलाया जा रहा यह दुष्प्रचार बेहद निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे युवाओं को कलंकित करने के प्रयासों का विरोध करना चाहिए। जय हिन्द! जय पंजाब!

क्यों विवादों में फंसे हैं पंजाबी सिंगर शुभ

कनाडाई-पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) ने भारत का गलत नक्शा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद से ही भारत में उनका कड़ा विरोध किया गया था। मुंबई में होने वाला उनका कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया था। इसकी जानकारी ऑनलाइन टिकटिंग साइट बुकमायशो (BookMyShow) ने दी है।

Jamia Tibbia