shobhit University Gangoh
 

जिला पंचायत अध्यक्ष को भेंट किया बधाई पत्र

जिला पंचायत अध्यक्ष को भेंट किया बधाई पत्र
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते स्टोन क्रेशर संचालक।

सहारनपुर [24CN] । जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डा. सुमन लता ने जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम को मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित बधाई पत्र भेंट किया। जिला पंचायत भवन में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बधाई पत्र भेजा गया था, उसको जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डा. सुमनलता द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम को भेंट किया गया जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा उनको जिले का प्रथम नागरिक बनने की बधाई दी गई।

पत्र में कहा गया कि आप अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश व सेंट्रल द्वारा धनराशि भी दी गई जिसके तहत विकास कार्यों में इस पैसे को लगाया जाएगा और सभी क्षेत्रों में विकास किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. मांगेराम ने बताया कि सरकार द्वारा जो पैसा दिया गया है। इससे हॉट मिक्स प्लांट सडक़ें, गौशाला है तथा अन्य विकास के कार्यों को अच्छे प्रकार से किया जाएगा। इस दौरान विजेंद्र चौधरी, अभय राना, बोकी राा के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia