shobhit University Gangoh
 

महानवमी पर कन्फ्यूज अखिलेश यादव विजयादशमी पर अतिरिक्त सर्तक, दी दोनों पर्व की बधाई

महानवमी पर कन्फ्यूज अखिलेश यादव विजयादशमी पर अतिरिक्त सर्तक, दी दोनों पर्व की बधाई
  •  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल होने के बाद शुक्रवार को बधाई के ट्वीट को लेकर काफी सतर्क थे। इस बार तो उन्होंने कन्फ्यूजन का कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा।

लखनऊ। शारदीय नवरात्र में महानवमी तथा रामनवमी को लेकर कन्फ्यूज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयादशमी पर अतिरिक्त सतर्क थे। शुक्रवार को विजयादशमी पर उन्होंने अपने बधाई संदेश को ट्वीट करने में जरा सी भी चूक नहीं की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल होने के बाद शुक्रवार को बधाई के ट्वीट को लेकर काफी सतर्क थे। इस बार तो उन्होंने कन्फ्यूजन का कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा। उन्होंने ट्वीट किया सभी को विजयादशमी एवं दशहरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की अखिलेश यादव की तरफ से विजयादशमी पर्व पर प्रदेश के लोगों को बधाई संदेश जारी किया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की तरफ से जारी बधाई संदेश में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है। हमें अपने आचरण से सामाजिक सद्भाव एवं परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। इस पर्व से हमें समाज पर हो रहे अन्याय से मुक्ति पाने की भी प्रेरणा मिलती है।

 

jagran

गौरतलब है कि अखिलेश यादव की तरफ से ट्वीट पर गुरुवार को पहले महानवमी के स्थान पर रामनवमी की शुभकामना का संदेश जारी किया गया था। इसके ट्रोल होने के बाद सुधार किया गया और महानवमी का संशोधित बधाई संदेश जारी किया गया।

 

Jamia Tibbia