श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर जताया शोक

श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर जताया शोक
  • सहारनपुर में पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा को श्रद्धासुमन अर्पित करते व्यापारी।

सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित शोकसभा को सम्बोधित करते हुए सहारनपुर उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि पं. श्याम बिहारी मिश्रा हम सबके पिता तुल्य थे। उन्होंने व्यापारियों को उत्पीडऩ के खिलाफ स्वाभिमान के साथ लडऩा सिखाया था।

उन्होंने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा चार बार कानपुर से सांसद रहे तथा अपना पूरा जीवन ईमानदारी, सादगी, विश्वास व एकता जैसे गुणों के साथ व्यतीत किया। जो व्यापारियों व आम जनता के लिए प्रेरणास्रोत है। एस. के. जैन, राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल ठक्कर ने कहा कि पं. श्यामबिहारी मिश्रा का निधन सम्पूर्ण प्रदेश व देश के व्यापारियों के लिए बड़ी क्षति है जो कभी पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने जो आयाम व नियम व्यापार मंडल के लिए स्थापित किए उनका व्यापार मंडल व आने वाली पीढिय़ां शत-प्रतिशत पालन करेंगी।

शोकसभा में प्रदेशीय संगठन मंत्री राजपाल सिंह, आर. के. मल्होत्रा, गुलशन अनेजा, अशोक छाबड़ा, डी. के. गुप्ता, राजीव मदान, मुकेश दत्ता, मुकेश धनकर, सुरेंद्र पुंडीर, रवि पाहुजा, ललित शर्मा, मैनपाल सिंह, पवन गोयल, ललित खरबंदा आदि व्यापारी मौजूद रहे।