shobhit University Gangoh
 

शहजाद उस्मानी के निधन पर जताया शोक

शहजाद उस्मानी के निधन पर जताया शोक
  • बुधवार को उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रेस फोटोग्राफर शहजाद उस्मानी के आक्समिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर परिजनो को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति हेतू प्रार्थना की गई।

देवबंद [24CN] :  शोक सभा में चैधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि शहजाद उस्मानी की मृत्यू परिवार के साथ ही देवबंद के लिये भी अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान डा0 बी0पी0 सिंह, हाजी हनीफ, माजिद अली, अशोक शर्मा, विजय बजाज, रहतू त्याग, राजपाल आदि मौजूद रहे।

गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा की बैठक में युवा प्रेस छायाकार शहजाद उस्मानी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। गुरूद्वारा साहिब के कार्यालय पर आयोयित बैठक में सभा के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि शहजाद उस्मानी की युवा अवस्था में मौत पूरे नगर की क्षति है। वे एक कुषल छायाकार व मिलनसार व्यक्ति थे।

उपाध्यक्ष बालेंद्र सिंह व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि शहजाद उस्मानी गुरूद्वारा कमेटी व उससे जुड़ी धार्मिक संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में हमेषा सहयोग देते थे उनके कार्यों को भुलाया नही जा सकता वे हमेषा हमारे दिलों में बसते रहेंगे। इस दौरान दिलबाग सिंह, डा. गुरदीप सिंह सोढी, श्याम लाल भारती, सतीष गिरधर, बलदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह, अरविंदर सिंह कपूर, हरविंदर सिंह बेदी, बिट्टू कपूर आदि मौजूद थे।

Jamia Tibbia