पार्षद रविसेन जैन के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोक

पार्षद रविसेन जैन के निधन पर नगर निगम कार्यालय में शोक
  • सहारनपुर में  नगर निगम में पार्षद रविसेन जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते निगम अधिकारी, कर्मचारी व पार्षद।

सहारनपुर। वार्ड नंबर 53 के पार्षद रविसेन जैन के निधन पर नगर निमम में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने कहा कि गत शनिवार को दशहरे के दिन सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में रविसेन जैन सबके साथ थे। वह बहुत खुशमिजाज, बहुत सक्रिय और शिष्ट पार्षद थे। उनका निधन बहुत दुखद और निगम परिवार के लिए एक क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, महाप्रबंधक जलकल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता जलकल वी. बी सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, नगर स्वास्थय अधिकारी आर सी गुप्ता, मुख्य लेखा परीक्षक अजय त्रिपाठी, लेखा परीक्षक अजमैन, एई स्वप्निल जैन, एई विपुल कुमार व रतन पाण्डेय, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी, अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियो के अलावा पार्षद सुखबीर वर्मा, अहमद मलिक, जफर अंसारी व पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दकी आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार