पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन
  • स्व0 कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।

देवबंद [24CN] : भाजपा नगर उपाध्यक्ष चौ0 रविन्द्र सिंह के आवास पर स्वर्गीय कल्याण सिंह  के निधन पर आयोजित शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा एडवोकेट व जिला मंत्री विपिन भारतीय ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से एक युग का समापन हो गया है वह कार्यकर्ताओं में हमेशा प्रेरणा स्रोत के रूप में उनके दिलों में जिंदा रहेंगे उनके ही कारण आज राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है। भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग उपाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी विकास त्यागी राहुल वाल्मीकि महामंत्री राम मोहन सैनी ने सोशल मीडिया के जिला संयोजक विवेक तायल ने कहा कि कल्याण सिंह  अपने आप में ही एक युगपुरुष थे उन्होंने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी थी हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भाजपा को मजबूत करना है। इस मौके पर भाजपा नगर मंत्री अजय गर्ग डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक सीटू सैनी अविनाश बाल्मीकि रितेश बंसल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पा अर्पित किये।