विधर्मी समाज द्वारा सरकारी जमीनों पर किए जा रहे कब्जे पर जताई चिंता

- सहारनपुर में हिंजामं की बैठक को सम्बोधित करते ठा. सूर्यकांत सिंह।
सहारनपुर [24CN]। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि सहारनपुर जनपद में विधर्मी समाज के कुछ लोग सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण व कब्जा करके धार्मिक स्थलों का निर्माण कर रहे हैं जो बहुत चिंताजनक है।
शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए ठा. सूर्यकांत सिंह ने कहा कि गौरव कालोनी दरगाहपुर पिंजौरा में दरगाह में दो बिस्से भूमि के नाम पर 40 बिस्सा भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ब्यूरोक्रेसी व विधर्मी लोगों का गठजोड़ सामने आ रहा है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाही किया आना अत्यंत आवश्यक है। महानगर संयोजक अनिल अरोड़ा ने कहा कि महानगर में विधर्मी असामाजिक तत्वों ने मस्जिद, दरगाह, मदरसा आदि के नाम पर सरकारी भूमि कब्जाने का अभियान चला रखा है। हिंदू समाज को जागृत होकर ऐसे तत्वों को सबक सिखाना होगा अन्यथा भविष्य में देशविरोधी तत्वों द्वारा ऐसे स्थानों को विदेश विरोधी शरणस्थली के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इस दौरान हर्ष डाबर, रजत गोयल, अश्विनी शर्मा, वीरसिंह चौहान, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।