जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
- सहारनपुर में रामपुर मनिहारान तहसील सभागार में जनसमस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी।
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का तत्परता से निदान करना सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी आज तहसील रामपुर मनिहारान सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों व समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भूमि संबंधी प्रकरणों में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित रूप से कार्यवाही की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 19, पुलिस की 02, डूडा विभाग की 02, जिला पंचायत राज की 01, विद्युत विभाग की 01, विकास विभाग की 01, शिक्षा की 01, आपूर्ति की 01 एवं श्रम विभाग की 01 कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उन्होने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, डीएफओ श्री शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, उप निदेशक कृषि संदीप पाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
