नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपने मेडल का खाता पदक सिल्वर के साथ खोला है। टीम इंडिया के 21 साल के वेटलिफ्टर संकेत महादेव सारगर ने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन में पहला पदक जीता है। कुल 248kg का वजह उठाते हुए उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाया। क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने तीसरा प्रयास किया और भारत को गोल्ड दिलाने के  लिए जोर लगाया।

स्नैच में रहे टाप पर

भारत के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने पहली कोशिश में 107kg का भार उठाया। दूसरे प्रयास में भी संकेत ने अपना दम दिखाया और इस बार 111kg का भार उठाने में सफल रहे। तीसरा प्रयास भी उनका सफल रहा और इस भारतीय वीर ने 113kg का भार सफलतापूर्व स्नैच किया। स्नैज में वह पहले स्थान पर रहे, दूसरे नंबर पर मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 107kg और श्रीलंका के इसरु कुमार 105kg के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

क्लीन एंड जर्क में हुए चोटिल

पहले प्रयास में भारती स्टार ने 135kg का भार उठाते हुए शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 138kg का भार उठाया लेकिन जर्क के बाद वह संतुलन खो बैठे और उनकी कोहनी मुड़ गई। इसके बाद डॉक्टर और जूरी के सदस्यों ने आकर उनको देखा जिसके बाद उनको तीसरे प्रयास की अनुमति दी। इस प्रयास में वह भार उठाने में नाकाम रहे और चोट की वजह से दर्द में नजर आए।