भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन त्रस्त – शशीबाला पुंडीर

भाजपा सरकार की नीतियों से आमजन त्रस्त – शशीबाला पुंडीर
  •  सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के  प्रति सरकार उदासीन बनी हुई है।

देवबंद: शनिवार को पूर्व विधायक शशीबाला ने गांव मानकी व हाशिमपुरा में चैपाल लगा लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया है। अब जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है और २०२२ मे भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता ने कमर कस ली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली, सुधीर चैहान, ओमबीर कश्यप, बृजपाल सैनी, फारुख अली, लच्छीराम कश्यप, हाजी इदरीस, आसिफ मुखिया आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे