भाजपा के ऐजेंडे मे है कोमनसिविल कोड ,सरकार अपने हिसाब से इस विषय पर काम कर रही है- भुपेंद्र चौधरी

भाजपा के ऐजेंडे मे है कोमनसिविल कोड ,सरकार अपने हिसाब से इस विषय पर काम कर रही है- भुपेंद्र चौधरी
जनसभा के मंच पर उपस्थित नेता

नकुड की जनसभा मे भाजपा अध्यक्ष ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां

नकुड 4 जुलाई इंद्रेश। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चैधरी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नौ वर्ष में जनहित मे रिकार्ड काम किया है। कोमनसिविल कोड को पार्टी का ऐजेंडा बताते हुए उन्होने साफ किया कि भाजपा अपने ऐजेंडे व संकल्प के अनुसार काम कर रही है। कोमनसिविल कोड पार्टी के ऐजेंडे मे है।

यंहा पार्टी की एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम केंद्र सरकार के नो वर्षो के कार्यो का रिर्पोट कार्ड लेकर जनता के बीच आये है। विगत पार्टियो की सरकारे सिर्फ जनता की वेाट लेने के लिये जनता के बीच आती थी । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटाकर राज्य मेे आंतकवाद पर चेाट की। साथ ही राममंदिर का निर्माण करवाकर भारतीय विरासत को सहेजने का काम भी किया।

उन्होंने कहा कि 1952 से ही ये सब मुददे भाजपा के ऐजेंडे मे है। भारत को शक्तिशाली राष्टर बनाने के लिये भाजपा तभी से काम कर रही है। जनता के आर्शिवाद से जब केंद्र में भाजपा की सरकार आयी तो इन संकल्पो पर काम करने का मौका मिला। आज विश्व मंे भारत की अलग पहचान है। कोई भी अब भारत को आंख नहीं दिखा सकता । उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि एक समय था जब कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन नये घोटाले सामने आते थे। अपनी पार्टी की सत्ता मे कांगे्रस के नेता घोटालो के आरोपो मे जेलो में बंद थे। परंत विगत नो वर्षो के कार्यकाल में केंद्र सरकार पर एक भी अंगुली नंही उठी।

केंद्र सरकार ने सबका साथ , सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर बिना किसी भेदभाव के काम किया। बेईमानी व भ्रष्टाचार को दूर कर विरासत को बचाने का काम किया। बिजली ,पानी ,सडक व सुरक्षा देने का काम किया है। पहली सरकारो के कार्यकाल मे गुंडे माफिया जेलो से फिरोती का कारोबार करते थे। अब गुंडो व माफिया प्रदेश से पलायन कर रहे है। आम आदमी अपने आपको सुरक्षित अनुभव कर है।

नितिन पटेल ने कहा युपी में अस्सी मे से अस्सी सीटें जीतेंगे

इस मौके पर गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि 2014 मे गुजरात में भाजपा को लोकसभा की 26 मे 26 सीटे मिली। केंद्र मंे भाजपा की सरकार बनाने मे उत्तरप्रदेश की अहम भूमिका रही है। 2024 मे केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बने इसके लिये उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटे जितने का लक्ष्य रखा गया है।यह तभी संभव है जब कैराना व सहारपुर की दोनो लोकसभा सीट भारी मतो से जीतकर आगे बढा जा सके।

जनसभा में उपस्थित कार्यकर्ता

उन्होने मोदी सरकार की उपलब्धियो की चर्चा की । कहा कि प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना के तहत 50 करोड लोगो को पंाच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोडो लोगो के घर बनाये गये। पोलियो के समय भारत मे पोलियो वेक्सीन तब आयी थी जब विश्व मे पोलियो खत्म हो गया था। पंरतु मोदी सरकार के कार्यकाल मे आयी कोविड महामारी के समय देश के 140 करोड लोगो को वेक्सीन दी गयी। साथ ही विदेशो को वेक्सीन का निर्यात किया गया।

सांसद प्रदीप चोधरी  ने कहा कि मोदी सरकार में विकास के नये मानदंड स्थापित हो रहे है। सहारनपुर को दो वंदेभारत टरेन मिली है। शामली रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हुआ है। नये नये हाईवे बन रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री जसंवत सैनी, कुंवर बृजेश, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, आदि ने भी संबोधित किया। उन्होने जनता से 2024 मे एक बार फिर केंद्र मे भाजपा की सरकार बनाने के लिये के काम करने का आहावान किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, सहारनपुर के मेयर डा0 अजय सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मृगांका चौधरी, विधायक मुकेश चौधरी, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, चंद्रमोहन, शशी बाला पुंडीर, अजय शर्मा, आत्मासिंह , राजपालसिंह जुडडा, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चैधरी, जिलामहामंत्री राधेश्याम शर्मा आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनसभा में उपस्थित कार्यकर्ता

भाजपा ने महासंपर्क अभियान के बहाने 24 के लोकसभा चुनाव का आगाज किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा को संबोधित करने वाले सभी नेताओ ने कैराना व सहारनपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष मे हवा बनाने की बात कही । नेताओ ने जंहा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियो का बखान किया वंही वे यह कहना भी नंही भूले की अभी बहुत कुछ होना रह गया है। उसे पूरा करने के लिये 24 में केंद्र में भाजपा की सरकार बननी जरूरी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांगे्रस पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिह चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकारे भ्रष्टाचार व घोटालो की सरकार थी। हर नये नये घोटाले सामने आते थे। कई कांग्रेसी नेता अपनी ही सरकार के कार्यकाल में जेलो मे रहे। वे विदेशी विचारधारो के लोग थे। भाजपा स्वदेशी विचार के साथ काम कर रही है। भाजपा सरकार ने घर घर जल पहुचाने के साथ ही प्रदेश में ढाई करोड शौचालय बनाने का काम किया है। कुछ लोग अब फिर जाति , धर्म के नाम पर जनमानस को भ्रमित करने का प्रयास करेगे। उनसे सावधान रहने की जरूर है। जनसभा में शामली , व सहारनपुर जनपदेा के कार्यकर्ता की भारी भीड से नेताओ के चेहरे खिले रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के भाषण के दौरान गर्मी से परेशान महिलाओ का सब्र का बांध टूटा

जन सभा में जब मुख्य अतिथि भुपेंद्र चौधरी बोल रहे थे तभी गर्मी व उमस से परेशान कई महिलाऐ उठकर जाने लगी । जिससे एक बार माहौल काफी संजीदा हो गया। बेंकेट हाल में वेंटिलेटर की पर्याप्त व्यवस्था न होने तथा पर्याप्त संख्या में पखंे व कुलर न होने तथा भी अधिक होने से होल के अंदर बैठना मुश्किल हो रहा था। तब स्थानीय नेताओ ने महिलाओ के बीच जाकर उन्हे समझाबूझाकर शांत किया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष लगातार कार्यकर्ताओ को संबोधित करते रहे। बें

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे