नकुड आपूर्ति विभाग के अधिकारियो की नाक के नीचे घरेलु गैस सिलेंडरो का हो रहा है व्यापारिक प्रयोग

नकुड आपूर्ति विभाग के अधिकारियो की नाक के नीचे घरेलु गैस सिलेंडरो का हो रहा है व्यापारिक प्रयोग
तहसील मुख्यालय के सामने सडक पर घरेलु सिलेंडर का प्रयोग कर टिक्की बनाता विक्रेता

कभी बन सकते है बडे हादसे का कारण

नकुड [इंद्रेश]। नगर में प्रशासन की नाक के नीचे एलपीजी के घरेलु रसौई सिलेंडर का व्यापारिक प्रतिष्ठानो पर धडल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। मैन बाजार में सडको पर फास्ट फुड की रेहेडीयो पर चल रहे एलपीजी के घरेलु सिलेंडर किसी भी समय किसी बडे हादसे का कारण बन सकते है।

नगर में मिठायी की अधिकांश दुकानो पर एलपीजी के घरेलु सिलेंडर का धडल्ले से प्रयोग जारी है। इसके अलावा प्रशासन की नाक के नीचे तहसील मुख्यालय के ठीक सामने सडक पर लगने वाली फास्टफुड की रेहडियो पर भी एलपीजी के घरेलु सिलेंडर खुलेआम प्रयोग हो रहे है। तहसील कार्यालय के सामने टिक्की बनाकर बेचने वाले तो सडक पर पूरे दिन खुलेआम घरेलु सिलेंडर का प्रयोग कर रहे है।

तहसील रोड पर टिक्की , चाउमीन, मोमोज , आदि बनाने मे प्रयोग किये जा रहे ये सिलेंडर किसी भी समय सिलंेडर बम बनकर तबाही मचा सकते है। परंतु संबधित अधिकारी इस ओर आंख मुंदकर चुप बैठे है। ध्यातव्य है कि तहसील मुख्यालय का पूरा प्रशासनिक अमला इसी सडक से गुजरता है।
कामर्सियल प्रपज मे घरेलु सिलेंडर का प्रयोग नंही किया जा सकता

गौरतलब है कि एलपीजी के घरेलु सिलेंडर का प्रयोग कामेर्सियल प्रयोग मे ंनहीं किया जा सकता। यंहा तहसील मुख्यालय पर तैनात सप्लाई निरिक्षक की जिम्मेदारी कोमर्सियल प्रयोग मे लाये जा रहे एलपीजी सिलेंडर पर रोक लगाने की भी है। कानूनन एलपीजी के घरेलु सिलेंडरो का कामर्सियल प्रपज में प्रयोग करना आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। पंरुतु आपूर्ति विभाग के अधिकारी एलपीजी के दुरूपयोग के प्रति आंख मूदें हुए है।

कई स्थानो पर एलपीजी की रिफिलिंग या कमर्सियल प्रयोग के समय सिलेंडरो मे आग लगने की भयानक घटनाएं हो चुकी है। तहसील मुख्यालय पर भी पूरे दिन सडक पर भारी भीड रहती है। यदि कोई ऐसी घटना होती है तो वह बेहद भयानक सिद्ध होगी। नगर मे कई स्थानो पर गैस की रिफिलिंग भी जारी है। परंतु आपूर्ति विभाग की चुप्पी कई आशंकाओ को जन्म देती है। भाकियु के सुशील कुमार, चै0 देवी सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओ को एक एक युनिट बढाने के लिये चक्कर लगवाने वाले आपूर्ति विभाग केअधिकारी जानबूझकर इस अवैध धंधे को चलवा रहे है। इस पर रोक लगनी चाहिए। सपा नेत्री शबाना सिददकी ने कहा कि आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

आपूर्ति निरिक्षक को नंही है जानकारी
उधर आपूर्ति निरिक्षक नेहागुप्ता ने कहा कि नगर में एलपीजी सिलेंडर के दुरूपयोग की जानकारी अभी तक उन्हे नंही है। यदि ऐसा है तो वे कार्यवाही करेगी।