नायब नाजिर की पिटाई के विरोध में कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

- सहारनपुर में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते कलक्ट्रेट कर्मचारी।
सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीय कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ जिले के लालगंज में एसडीएम की पिटाई से हुई मौत के विरोध में कलक्ट्रेट में नारेबाज कर प्रदर्शन किया तथा आरोपी एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ से जुड़े कलक्ट्रेट कर्मचारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए तथा मुख्य द्वार बंद कर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज में एसडीएम द्वारा नायब नाजिर पिटाई किया जाना शर्मनाक है। इस तरह किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी के साथ बर्ताव नहीं करना चाहिए। उन्होंने लालगंज के एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकारियों में कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारी शामिल रहे।
