दिल्ली-NCR में आज बारिश से बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी; पढ़ें अपने राज्य का मौसम अपडेट

दिल्ली-NCR में आज बारिश से बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी; पढ़ें अपने राज्य का मौसम अपडेट
  • उत्तर भारत के तमाम राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। IMD की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

नई दिल्ली। Weather Update Today पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ सकता है।