दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण ट्रेनों पर भी पड़ा असर

- आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजस्थान में 12 जनवरी की सुबह बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप आने वाले 5 दिनों तक बरकरार रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि उत्तरी राजस्थान में 12 जनवरी की सुबह बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-15 जनवरी, जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 11 और 12 जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा।