नकुड मे शीतलहर व घने कोहरे ने थामी जीवन की रफतार

नकुड मे शीतलहर व घने कोहरे ने थामी जीवन की रफतार
मंगलवार को सुबह कोहरे का दृश्य

नकुड 13 दिसबंर इंद्रेश। क्षेत्र में शीतलहर व कोहरे ने आम आदमी का जीवन दुभर कर दिया है। लोग घरो मे दुबककर रह गये है। बाजार सूने है।

क्षेत्र मे तापमान दो डिग्री तक लुढक गया है। मंगलवार को भोर होते ही घने कोहरे की चादर ने यातायात को मुश्किल बना दिया। सुबह दस बजे तक विजिबिलिटी शून्य रही। दस कदम पर भी कुछ भी दिखायी नंही दे रहा था। कोहरे की चादर ने वाहनो की रफतार पर ब्रेक लगा दिया है। जिससे सडको पर वाहन कम चलें। जा वाहन सडको पर चल भी रहे है वे रेंगते हुए प्रतीत हो रहे है। तापमान दो डिग्री तक चला गया है। जिससे ठंड हडडीयो तक को कपां रही है। हल्की हवा शीतलहर को आभास दिला रही है।

माना जा रहा है कि यदि तापमान ओर गिरा तो पानी जमने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मंगलवार को दुपहर दो बजे के बाद ही सुरज दिखाई दिया। साढे चार बजे फिर से शाम ढल गयी। लगातार ठंड बढने से लोग अलाव का सहारा ले रहे है। राहगीर परेशान हैं। बाजार खाली पडे है। बाजारो मे दुपहर बाद ही लोगो की आवक दिखायी देती है। सांस रोगो से पिडितो को चिकित्सक घरो मे ही रहने की सलाह दे रहे है।