shobhit University Gangoh
 

दिल्ली-NCR में हल्की धुंध के साथ ठंड बरकरार, दिन में साफ रहेगा आसमान; AQI 255 के साथ हवा ‘अस्वस्थ’

दिल्ली-NCR में हल्की धुंध के साथ ठंड बरकरार, दिन में साफ रहेगा आसमान; AQI 255 के साथ हवा ‘अस्वस्थ’

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह हल्की धुंध के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटने की संभावना है और मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे ठंड का असर हल्का महसूस हो सकता है। फिलहाल आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत है और यूवी इंडेक्स मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत

फरवरी के पहले सप्ताह में राजधानी क्षेत्र में ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और इजाफा हो सकता है।

प्रदूषण बना चिंता का कारण

तापमान में वृद्धि के साथ ही वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 255 दर्ज किया गया, जो ‘Unhealthy’ यानी अस्वस्थ श्रेणी में आता है।

PM 2.5 का स्तर 255 और PM 10 का स्तर 156 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और मास्क का उपयोग करें।

एनसीआर के प्रमुख इलाकों में AQI (शनिवार सुबह)

इलाका AQI
मुंडका 282
JNL स्टेडियम 227
लोनी, गाजियाबाद 210
नोएडा, सेक्टर-1 203
सेक्टर-2, ITM मानेसर, गुरुग्राम 189
शास्त्री नगर, नारनौल 162

सोर्स – https://aqicn.org/

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदूषण का स्तर आमजन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Jamia Tibbia