‘शवों के दाह संस्कार और होलिका दहन से निकलती है CO2’, सपा सांसद ने दिया विवादास्पद बयान
नई दिल्ली: देश की राजधानी में वायु प्रदूषण के समस्या के बीच समाजवादी पार्टी के नेता आरके चौधरी ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब दाह संस्कार के लिए शवों को जलाया जाता है, तो उसे कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। इसकी वजह से वातावरण में ऑक्सीजन कम हो जाती है। यहां तक कि होलिका दहन के दौरान भी ऐसा होता है। उससे CO2 और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है। एयर पॉल्यूशन को लेकर हमारा देश गंभीर नहीं है। यह धर्म का मुद्दा नहीं, बल्कि पर्यावरण का मामला है।
सपा सांसद ने होलिका दहन पर क्या कहा?
सपा सांसद आरके चौधरी ने कहा कि अपने देश में लोग पर्यावरण को लेकर सीरियस नहीं है। होलिका दहन पर करोड़ों जगह एक साथ होलिका दहन होता है। इससे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड घुलती है। अगर ये चीजें पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं तो दूसरे तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। बॉडी को लकड़ी पर जलाने के बजाय और भी तरीके हैं।
