थ्ववेचक अपराधो की विवेचना मे नये कानूनों का कडाइे से पालन करे- सीओ अशोक कुमार सिसौदिया

थ्ववेचक अपराधो की विवेचना मे नये कानूनों का कडाइे से पालन करे- सीओ अशोक कुमार सिसौदिया
कोतवाली के सभाकक्ष मे नये अपराधिक कानूनो की जानकारी देते सीओ नकुड

नकुड 1 नवंबर इंद्रेश। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसौदिया ने पुलिस उपनिरिक्षको से अपनी विवेचनाओं के दौरान तीनो नये कानूनो का पालन करने की हिदायत दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यंहा कोतवाली के सभाकक्ष मे पुलिस अधिकारियो की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवेचनाधिकारी को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय भारतीय सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम तीनो कानूनो का पूरा ज्ञान होना चाहिए। इन कानूनो के पं्रकाश मे ही विवेचना अधिकारी को अपराध के संबध मे अपनी विवेचना न्यायालय मे प्रस्तुत करनी चाहिए। ताकि पिडित को न्याय मिल सके साथ ही अपराधी को कानून के अनुसार दंड भी मिले।

उन्होंने कहा कि कानून के आधे अध्ूारे या सतही ज्ञान से निष्पक्ष व कानून के अनुरूप विवेचना होना संभव नहीं है। उन्होने साफ कहा कि यदि विवेचना के दौरान अपराध के किसी बिंदु पर कानून के संबध मे कोई शंका या सुबहा हो तो उच्चाधिकारियो से बात कर शंका का निवारण करना चाहिए। साथ ही विवेचना समयाबद्ध रूप से पूरी भी होनी चाहिए। बैठक मे क्षेत्राधिकारी ने विभागीय नियमो व अनुशासन का पाठ भी पढाया। इस मौके पर कोतवाल संतोष त्यागी, वरिष्ठ उपनिरिक्षक प्रदीप चीमा, अंबेहेटा पुलिस चैकी प्रभारी विकास चारण ,शिवम चैधरी, उपनिरिक्षक उमंेद्र मलिक, संजय शर्मा आदि पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

कोतवाल ने छात्रो को नये कानूनो की जानकारी दी

इसके अलावा कोतवाल संतोष त्यागी ने आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कालेज व सिद्धि लाईबे्ररी मे तीनो नये कानूनो के प्रति छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान केातवाल सतांेष त्यागी ने कहा कि पुरानी दंड संिहता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता व दंड प्रक्रिया संिहता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संिहता , व साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 अस्तित्व मे आ गया है।

उन्होने कहा कि इन नये कानूनों मे न्याय केंंिद्रत दृष्टिकोण अपनाया गया है। इन कानूनो ंके माध्यम से इ एफआईआर, विडिओ रिर्कोडिंग , डिजिटल समन जैसी त्वरित प्रक्रियाओ को अपनाया गया है। अब न्यायिक प्रक्रिया मे फोरेंसिक साक्ष्यों को को महत्व देकर प्रक्रिया को प्रोर्सांइंटिफिक व सरल बनाया गया है। प्रबंधक चंद्र शेखर मिततल ने कहा कि सभी को नये कानूनो की जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर अशोक कुमार राजवीरसिंह, सत्यम मिततल, भीष्म, आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply