टीकाकरण के जरिये शिशु मृत्यु दर में लाई जाएगी कमी: सीएमओ
सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक ने कहा कि जागरूकता, सही समय पर ईलाज और टीकाकरण आदि से शिशु मृत्युदर में कमी लाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से जनपद में नौ से 20 जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
सीएमओ डा. मांगलिक ने कहा कि किसी वजह से टीकाकरण से छूटे जन्म से पांच साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा ताकि शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रसव संबंधित जांच, प्रसव के दौरान दी जाने वाली सेवाएं, सी सेक्शन प्रसव, नार्मल प्रसव, शिशु जन्म, शिशु मृत्यु, पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण समेत कुल 24 बिंदुओं पर निजी चिकित्सालयों से रिपोर्ट मांगी गयी है। हेल्थ मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी मिलने से सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लाभ का विश्लेषण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. पूजा शर्मा ने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान में आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें कहा गया है कि शत-प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने बतया कि अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबिलाइजेशन का काम और एएनएम टीकाकरण करेंगी। उन्होंने बताया शिशुओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अभियान चलाकर टीकाकरण से छूटे बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि उनका समय के भीतर टीकाकरण हो सके। उन्होंने बताया कि शासनादेश के मुताबिक जनपद में नौ से 20 जनवरी तक अलग-अलग सत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा एचएमआईएस पर निजी चिकित्सालयों से मांगी गयी।
