अलीगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के कासिमपुर में 660 मेगावाट की यूनिट का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम ने यूूनिट की डिजाइन देखी। लोकापर्ण के बाद वह जनसभा के मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने अलीगढ़ में कहा कि अखिलेश जी जब आपको सत्ता मिली तो मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल के लिए कुछ नहीं किए. लेकिन, आपने वहां कंस पैदा करके जवाहर बाग की घटना जरूर करवा दिया था।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कोरोना काल में हमने सेवा की। तब कोई नहीं आया। 22 महीने हो गए हैं। क्लास अटेंड हमने की। अब यह अंतिम एक महीने में आकर क्लास टॉप करना चाहते हैं। कैसे संभव है यह। लेकिन, यह लोग यही करना चाह रहे हैं। अगर कॉंग्रेस, सपा व बसपा होती तो यह लेकर भाग जाते।अफगानिस्तान में भी ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया। एक करोड़ छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फ़ोन दिए जा रहे हैं।स्मार्ट फ़ोन से पढ़ाई भी कराएंगे। इसका खर्च भी उठाएंगे।पिछली सरकारें ये पैसा खा जाती थी। अब सरकार दीवारों से पैसा निकाल रही हैं।ओर जनता की सेवा कर रही हैं।फर्क साफ है।जो कहा था वो करके दिखाया। धारा 370 खत्म हुई।अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।काशी में जाकर। विकास कार्य किए। उन्होने  ने कहा कि एक काल वह था कब अयोध्या में।मंदिर तोड़ा जा रहा था।

jagran

काशी व मथुरा में मंदिर अपवित्र ही रहे थे। इन लोगों में संस्कृति के प्रति कोई लगाव नहीं है। लेकिन अब पीएम ने काशी में श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की। पीएम ने उनके साथ खाना खाया।मोदी के लिए 135 करोड़ की आबादी ही परिवार है और उनका परिवार ही देश है। फर्क साफ है। विकास की योजना का लाभ यहां निरन्तर मिलता रहेगा। जो कहा, वह करके दिखाया।पांच साल बिना रुके। बिना डिगे सेवा की ।अब आपकी बारी है।अब तीन महीने आपको साथ देना है । ऊर्जा विभाग ने साढ़े चार साल में काफी काम किए हैं। पहले बहुत महंगे दामों में अग्रीमेंट होता था। इसका बोझ जनता पर पड़ता था। गरीब परेशान रहता था, लेकिन अब इस नहीं है। हरदुआगंज बड़ा प्लांट है। इससे काफी मदद मिलेगी। 1. 21।लाख गांव में।बिजली दी गयी। करोड़ों लोगों को बिजली मिली। मुझे पता था यहां जब हम लोकापर्ण कर रहे हैं तो कुछ लोगों को सपने आ रहे होंगे। जो काम वह नहीं कर पाए वो हम कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण उन्हें कोस रहे होंगे।

सीएम ने कहा कि जब तुम्हारी सरकार बनी तो कृष्ण बलदेव का मंदिर तो नहीं बना। उन्होंने जवाहर बाग में कंस जरूर पैदा किया। उन्होंने कभी विकास कार्यों पर काम नहीं हुआ। 2012 से 2017 के बीच पहला दंगा उसी कोसी कला से हुआ था। मुज्जफरनगर व अलीगढ़ के विवाद कौन भूला है।बेटियों से खिलवाड़ कौन भूला है। पिछले पांच सालों में जनप्रतिनिधि व अफसरों ने जो काम किया है।अब प्रदेश में दंगा नहीं, अब गन्ने का उत्पादन होता है। जब गनन्ने का उत्पादन होता है तो अलीगढ की साथा चीनी मिल कैसे रहे जाएगी।यहां सरकार अब नई मिल लगेगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है।अब विकास के बड़े बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं।सीएम ने कहा कि आज अलीगढ़ समेत पूरे प्रदेश को बिजली विभाग से जुड़ी सात हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात मिल रही है। इनमे लोकापर्ण व शिलान्यास शामिल हैं । अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी समेत 255 करोड़ की 113 परियोजना का लोकापर्ण हो रहा है। मंडल के 2 हजार छात्रों को टैबलेट व स्मार्ट फ़ोन मिल रहे हैं। ऊर्जा विभाग को तापीय परियोजना को समय से पूरा करने के लिए बधाई।

सीएम के संबोधन से पहले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने कहा कि जब सीएम में कमान संभली तो ऊर्जा विभाग आईसीयू में था। हांफ रहा था। पहले बिजली आती नहीं थी। कुछ खास जिलों को बिजली मिलती थी। बाकी सब वंचित रहते थे। हमारी सरकार ने रोस्टर के हिसाब से काम किया। उत्पादन में नई तकनीकी के साथ 660 मेगावाट की परियोजना समर्पित की गई है। जर्जर व्यवस्था को संभाला जा रहा है। पहले घोटाले होते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद यह दावा करेंगे कि इस प्लांट को हमने लगाया था, लेकिन लोगों को पता है कि 2017 से पहले यहां क्या था। पहले योजनाओं में धंधा होता था। बिना बिजली के विकास संभव नहीं है। ऐसे में गरीब की झोपड़ी तक बिजली देने के संकल्प के साथ काम हो रहा है। अब निर्बाध बिजली दी जा रही है। अब पारदर्शता आ रही है। पोर्टल से सात दिन में कनेकशन मिलता है। पुरानी सरकार में कुछ खास लोगों को कनेक्शन मिलते थे। लेकिन, हमने 50 हजार।लोगों को हर साल कनेक्शन दिया। अब छात्रों को स्मार्ट फ़ोन दिए जा रहे हैं। यह भी बिजली से चलेंगे। जब बिजली नहीं थी तो मोबाइल चार्ज करने को शहर आना पड़ता था। लेकिन, अब 24 घन्टे बिजली देने का संकल्प लिया है। पूरे प्रदेश को उजाला ही उजाला दिया गया है। पहले अंधेरा था। गुंडे माफिया को वो खुली छूट देते थे। अब कहते हैं कि फ्री बिजली देंगे, पहले क्यों किये। ये हर साल बिजली के दाम बढ़ाते थे। हमने आपूर्ति के घंटे बढ़ाये। चार जिलों को बिजली मिलती थी। इसमे खुद, चचा भतीजा को बिजली मिलती थी।

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि आज भारत का नाम पूरी दुनिया मे गूंज रहा है। पहले अलीगढ़ आते थे तो दंगे की बात आती थी, लेकिन अब किसी की ओकात नहीं है कि दंगा हो जाये। यह योगी जी की कड़ी कानून व्यवस्था है। किसानों के लिए बहुत काम हुआ है। इस क्षेत्र की वर्षों की मांग थी जो अब योगी जी ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश को लूटना चाहते थे।

jagran

यहां वह सीएम इस नई यूनिट समेत सीएम 7255 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। दो हजार विद्यार्थियों को टैबलेट भी बांटेंगे। इसके चलते पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। 31 मजिस्ट्रेटों को कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है।

इससे पहले डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अफसरों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों को अंतिम रूप दिया। एडीएम वित्त व राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीएम टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण में टीकाराम कन्या महाविद्यालय, धर्म समाज महाविद्यालय, श्री वाष्र्णेय महाविद्यालय व राजकीय आइटीआइ के विद्यार्थी शामिल किए गए हैैं। एसएसपी ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड, सभास्थल, पार्किंग समेत सभी स्थलों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। तीन कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

jagran

इनका हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

– छह हजार करोड़ की 660 मेगावाट यूनिट की हरदुआगंज तापीय विस्तार परियोजना का लोकार्पण।

-एक हजार करोड़ के नौ बिजली उपकेंद्र का लोकार्पण व तीन का शिलान्यास।

– 255 करोड़ की 113 अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।