विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’

विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’

यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (13 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार गलत था. समाजवादी पार्टी के आचरण के कारण यूपी का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा था. उन्होंने मिर्जा गालिब का शेर सुनाते हुए सपा पर तंज किया और कहा कि ‘धूल चहरे पर थी, आईना साफ करते रहे.’

पहले यूपी को शक की निगाह से देखा जाता था- सीएम

सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके आचरण की वजह से ही यूपी की छवि खराब हुई. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया. पहले यूपी को शक की निगाह से देखा जाता था. अब यूपी को कोई बीमारू नहीं कहता. अब यूपी भारत के विकास का अग्रिम इंजन है. 2017 के पहले नीतिगत उदासीनता और विकास विरोधी सोच थी. पिछले 9 सालों में अनुशासन के साथ विकास की नई परिभाषा गढ़ी गई है.

2017 के पहले गुडों की समानांतर सरकार थी- सीएम

सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट था. अब बिना भेदभाव के हर लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है. 2017 के पहले गुंडों की समानांतर सरकार थी. कर्फ्यू और दंगा आम बात थी.

पहले न बेटियां न व्यापारी सुरक्षित थे- सीएम

विधानसभा में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया का कार्यक्रम था. पहले सत्ता के संरक्षण में गुंडे माफिया पल रहे थे. पहले ना बेटी और न ही व्यापारी सुरक्षित थे. अब यूपी में भय का वातावरण नहीं है. लोगों में अब भय नहीं आस्था का भाव है. कुंभ में 12 करोड़ लोग जाए. वहीं प्रयागराज माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालू पहुंचे थे. अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश है.


Leave a Reply