भावुक हुए CM योगी: दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

भावुक हुए CM योगी: दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

बरेली। फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह करीब 11 बजे पीलीभीत बाइपास स्थित विधायक आवास पहुंचे।

cm yogi 3

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक के स्वजन को सांत्वना दी। करीब 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री वहां से वापस त्रिशूल एयरपोर्ट निकल गए।

उनके साथ भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी थे। भाजपा के तमाम नेताओं के साथ ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय का स्टाफ, शहर के अन्य लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत विधायक के अंतिम दर्शन किए।

cm yogi 2

उनका शव फरीदपुर स्थित उनके कार्यालय पर ले जाया जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करेंगे। फिर वहीं स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।