• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ आज लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ

  • March 28, 2022
यूपी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ आज लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ
  • यूपी के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा के पांच वरिष्ठ सदस्यों को नामित किया है। इन पांच सदस्यों में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना रामपाल वर्मा जय प्रताप सिंह व फतेह बहादुर सिंह और सपा के माता प्रसाद पांडेय शामिल हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की अठारहवीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण समारोह सोमवार को शुरू होगा। सदस्यों को सोमवार और मंगलवार को विधानसभा मंडप में सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेता सदन के रूप में सबसे पहले शपथ लेंगे।

निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा के पांच वरिष्ठ सदस्यों को नामित किया है। इन पांच सदस्यों में भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना, रामपाल वर्मा, जय प्रताप सिंह व फतेह बहादुर सिंह और सपा के माता प्रसाद पांडेय शामिल हैं। फतेह बहादुर सिंह को छोड़ शेष नामित सदस्यों को राज्यपाल 26 मार्च को राजभवन में शपथ दिला चुकी हैं।

निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहीं शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे विधान सभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

परंपरा के अनुसार सोमवार को विधान सभा मंडप में सबसे पहले नेता सदन के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव शपथ लेंगे। फिर शपथ लेने से छूटे नामित सदस्य फतेह बहादुर सिंह शपथ लेंगे।

तत्पश्चात मंत्रिपरिषद के वे सदस्य शपथग्रहण करेंगे जो विधान सभा के सदस्य चुने गए हैं। इसके बाद सदन की महिला सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। फिर निर्वाचन क्षेत्रवार सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। विधान परिषद सचिवालय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथग्रहण समारोह और उसमें शामिल होने की सूचना उनके निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से भेज दी है।

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा। इसको लेकर सोमवार दोपहर दो बजे से पहले तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 29 मार्च को दोपहर तीन बजे विधान सभा मंडप में चुनाव होगा। विधान सभा अध्यक्ष पद पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कानपुर की महाराजपुर सीट से विधायक निर्वाचित हुए सतीश महाना का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। महाना आठवीं बार विधायक चुने गए हैं।

गौरतलब है कि अठारहवीं विधान सभा में सत्ताधारी भाजपा के 255, सपा के 111, अपना दल (एस) के 12, राष्ट्रीय लोक दल के आठ, निषाद पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह-छह, कांग्रेस के दो, बसपा के एक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक

‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक

  • March 5, 2026
गाजियाबाद में RSS-BJP समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम-संगठन महामंत्री भी होंगे शामिल

गाजियाबाद में RSS-BJP समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम-संगठन महामंत्री भी होंगे शामिल

  • March 5, 2026
हमने पहले ही कहा था कि नीतीश CM नहीं रहेंगे, हमारी सहानुभूति है: तेजस्वी यादव

हमने पहले ही कहा था कि नीतीश CM नहीं रहेंगे, हमारी सहानुभूति है: तेजस्वी यादव

  • March 5, 2026
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट

  • March 5, 2026
अखिलेश यादव ने की इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा, अयातुल्लाह खामेनेई समेत 165 छात्रा की मौत पर जताया दुख

अखिलेश यादव ने की इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा, अयातुल्लाह खामेनेई समेत 165 छात्रा की मौत पर जताया दुख

  • March 5, 2026
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान

यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘हर मुद्दे का हल सिर्फ आर्मी नहीं…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर पीएम मोदी की दो टूक March 5, 2026
  • ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट March 5, 2026
  • बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, ‘नीतीश युग का अंत…’ March 5, 2026
  • गाजियाबाद में RSS-BJP समन्वय बैठक में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम-संगठन महामंत्री भी होंगे शामिल March 5, 2026
  • हमने पहले ही कहा था कि नीतीश CM नहीं रहेंगे, हमारी सहानुभूति है: तेजस्वी यादव March 5, 2026
  • नीतीश कुमार ने किया CM पद छोड़ने का ऐलान, राज्यसभा जाने को लेकर दिया पहला बयान March 5, 2026
  • राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, अभिषेक मनु सिंघवी और फूलो देवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट March 5, 2026
  • अखिलेश यादव ने की इजरायल-अमेरिकी हमले की निंदा, अयातुल्लाह खामेनेई समेत 165 छात्रा की मौत पर जताया दुख March 5, 2026
  • यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान March 5, 2026
  • क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez