लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

लखनऊ में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा…

लखनऊ : लखनऊ में आयोजित के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों पर जुबानी हमला बोला है, मुख्यमंत्री ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि, “जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं देख सकते, वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन वे उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते.”

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं/सहायिकाओं को स्मार्टफोन व नियुक्ति-पत्र वितरण, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों व बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 2519 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविकाओं के रूप में नियुक्ति पत्र देने का काम किया है. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का काम हम लोग कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने यह भी ऐलान किया है कि इस वर्ष 5000 से अधिक कार्यकत्रियों और 60 हजार से अधिक सहायिकाओं की नियुक्ति की प्रक्रिया हो रही है.

आंगनवाड़ी कार्यकत्री को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी- योगी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि, 6 वर्ष से छोटे बच्चों की देखभाल करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी है. इन्हें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि, इस कार्यक्रम में 69 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए हैं.

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये सभी काम पहले भी हो सकते थे लेकिन 2017 के पहले ये सब उम्मीद नहीं जा सकती थी. क्योंकि ये सब के लिए उनके पास फुर्सत ही नहीं थी. सीएम ने कहा कि जो गरीब की पीड़ा देखा होगा वही गरीब के बारे में सोंच सकता है.

‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग नहीं देख सकते गरीब की पीड़ा’

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि “जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे गरीब की पीड़ा को नहीं देख सकते हैं, वे मंचों पर भाषण देंगे, लेकिन वे उस पीड़ा के साथ जुड़ नहीं सकते.” योगी ने कहा कि उनके (विपक्ष) लिए परिवार ही सबकुछ है, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, समाज को बांटने के लिए, पर्व और त्योहार के पहले दंगा करवाने के लिए, महिलाओं और व्यापारिसों की सुरक्षा सेंध लगाने वाले गुंडों की फौज उन्हें (विपक्ष) चाहिए. उनके काम की उम्मीद स्वप्न जैसा है.


Leave a Reply