• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पूरे मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन लगाने को लेकर सीएम शिवराज चौहान ने कही बड़ी बात

  • April 12, 2021
पूरे मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन लगाने को लेकर सीएम शिवराज चौहान ने कही बड़ी बात
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है कि जनता खुद ही अनावश्यक बाहर न निकले। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना क‌र्फ्यू जैसे उपाय कारगर होते हैं। इसमें जनता भी सहयोग कर रही है।

भोपाल । लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। स्थानीय स्तर पर जिन नगरों ने तय किया है, वहां कोरोना कर्फ्यू है। यह उस तरह का लॉकडाउन नहीं है कि सारी गतिविधियां ठप हो जाएं। इसमें कई तरह की छूट है। आपदा प्रबंधन समूहों ने फैसला किया है कि कुछ दिन भीड़ वाली गतिविधियां बंद रखेंगे। आर्थिक गतिविधियां चलती रहनी चाहिए, ताकि लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो। लोग कोरोना कर्फ्यू का पालन करें तो संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा-कोरोना कर्फ्यू का करें पालन, लॉकडाउन समाधान नहीं

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है कि जनता खुद ही अनावश्यक बाहर न निकले। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोरोना क‌र्फ्यू जैसे उपाय कारगर होते हैं। यही वजह है कि कुछ नगरों ने स्थानीय स्तर पर कोरोना क‌र्फ्यू तय किया गया है। इसमें जनता भी सहयोग कर रही है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से आने-जाने वाले नागरिक, आइटी कंपनियां, बीपीओ, होटल (जिनमें कमरे एवं खाने की व्यवस्थाएं हैं) चल रही हैं। अन्य राज्य से आवागमन, मेडिकल व राशन दुकानें, बैंक, एटीएम, सब्जी की दुकानें, उद्योगों में मजदूर, माल आदि का आवागमन चलते रहेंगे।

आक्सीजन की कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जितनी आवश्यकता है, उससे ज्यादा आक्सीजन की आपूर्ति है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 244 टन आक्सीजन रोज आ रही है। सरकार व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं छोड़ेगी लेकिन जनता का स्वस्फूर्त सहयोग आवश्यक है।

21,862 रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रदेश में आए 

रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को 21862 इंजेक्शन प्रदेश में पहुंच गए हैं। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कालेज को 20 हजार की आपूर्ति की गई है। 85 फीसद का वितरण मेडिकल कालेजों और 15 फीसद का वितरण जिला अस्पतालों में किया जाएगा। रेमडेसिविर इंजेक्शन की अधिक मूल्य पर बिक्री और कालाबाजारी रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों में सर्वाधिक मरीज हैं। उनके लिए अलग से इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है।

पूरी ताकत से चलेगा टीका उत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार से प्रदेश में टीका उत्सव प्रारंभ हुआ है। यह पूरी ताकत से चलेगा। इसमें सभी पात्र व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा ताकि संक्रमण की आशंकाओं को कम से कम किया जा सके।

इंदौर के अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाए

एमवाय अस्पताल में दो ऊपरी मंजिलों पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 300 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इंडेक्स अस्पताल में भी 800 बिस्तर आरक्षित किए हैं, जबकि मंगलवार तक अरबिंदो अस्पताल में नए 150 बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। धार रोड़ पर सि‍हासा में जगतगुरु दत्तात्रेय अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। ऐसे संक्रमित जिन्हें कोई लक्षण नहीं और घर पर आइसोलेट होने की जगह नहीं है, उन्हें यहां रखा जाएगा।

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez