पवार के बयान पर बोले CM शिंदे – हम किसी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते, उद्धव के द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर कही यह बात

पवार के बयान पर बोले CM शिंदे – हम किसी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते, उद्धव के द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर कही यह बात
  • बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने बेहद सधे शब्‍दों में बड़ी बातें कह दी। उन्‍होंने कहा कि वह सेवक हैं और आगे भी ऐसा ही बने रहेंगे…

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने बुधवार को कहा कि वह एक सेवक हैं और उनकी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों के कल्याण के लिए अब जो फैसले लिए जा रहे हैं, वे ढाई साल पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ। इसलिए ही 50 विधायकों को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ा…

वह (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से मंगलवार को एनडीए की ओर से घोषित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रति समर्थन के बारे में किए गए एलान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिवंगत शिवसेना नेता और अपने गुरु आनंद दिघे को श्रद्धांजलि देने के बाद शहर के आनंद आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि हमारा लक्ष्‍य सूबे का विकास करना है।

शरद पवार की हालिया टिप्‍पणी पर शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि पवार एक बड़े नेता हैं। हम सभी का लक्ष्य राज्य का विकास करना है। इसलिए हम किसी भी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते हैं। मालूम हो कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि वह चाहते हैं कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के रूप में एकजुट होकर चुनाव लड़ें।

एकनाथ श‍िंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि मेरी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि राज्य के लोगों के जीवन में सुधार हो और खुशहाली आए। लोगों को ऐसा महसूस हो कि यह उनकी सरकार है। मैं तो ‘सेवक’ (नौकर) हूं और अंत तक सेवक ही रहूंगा। दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और आनंद दिघे ने अपने सिद्धांतों का पालन करके हमें यही सिखाया है इसलिए मैं आगे भी इसी मंत्र पर चलूंगा…

जब उद्धव ठाकरे द्वारा मुर्मू को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा करने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो शिंदे ने कहा कि शिवसेना के सांसद यही चाहते थे। हम पहले ही मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं। मुर्मू को हर तरफ से जो समर्थन मिल रहा है और हर स्तर पर इसका स्वागत भी हो रहा है। यहां तक कि उद्धव ठाकरे की ओर से दिए गए समर्थन का भी स्वागत किया जा रहा है।

शिंदे (Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde) ने दावा किया कि बागी खेमे की ओर से उठाए गए रुख का पार्टी के पदाधिकारियों, पार्षदों और अन्य सभी ने स्वागत किया है। उल्हासनगर के शिवसेना पार्षदों ने हमारा समर्थन किया और नासिक और अहमदनगर आदि में भी यही स्थिति है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके मंत्रिमंडल का विस्तार 18 जुलाई के बाद होगा..? शिंदे ने हां में जवाब दिया लेकिन विस्तार से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

 


विडियों समाचार