सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट, AAP नेता करेंगे प्रोटेस्ट

सीएम रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी दिल्ली का बजट, AAP नेता करेंगे प्रोटेस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली का बजट पेश करेगी। सुबह 10 बजे CM के घर पर कैबिनेट की मीटिंग होगी, जिसमें बजट को पास किया जाएगा। इसके बाद 10.40 बजे विधानसभा में फोटो ऑपर्चुनिटी होगी। सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू होगा। इस बार का बजट ग्रीन बजट होगा। इस बार बजट में दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण को कम करने पर सबसे ज्यादा जोर होगा। इस बार दिल्ली का बजट तकरीबन 1 लाख 10 हजार करोड़ का होगा। बता दें कि रेखा गुप्ता दूसरी बार दिल्ली का बजट पेश करेंगी।

रेखा गुप्ता ने रखी खीर सेरेमनी

बता दें कि इससे पहले सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रभु श्री राम, माता सीता और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर पारंपरिक ‘खीर सेरेमनी’ के साथ दिल्ली सरकार के दूसरे बजट सत्र की शुरुआत की थी। इस अवसर पर डॉक्टरों, किन्नर समुदाय, किसानों, स्कूल की बालिकाओं, मंत्रियों और विधायकों को खीर परोसी गई, जो बजट की दिशा और विजन तय करने वाली समावेशी भावना को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का हर वर्ग विकास यात्रा का सहभागी है। यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक सोच का प्रतीक है, जहां समृद्धि का अर्थ केवल संसाधनों की वृद्धि नहीं, बल्कि हर व्यक्ति तक अवसरों का विस्तार है।

आज भी प्रदर्शन करेंगे AAP नेता

वहीं दूसरी तरफ बजट सत्र के दौरान आज दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी प्रोटेस्ट करेगी। बता दें कि पिछले सत्र में आप के 4 विधायकों को ससपेंड कर दिया गया था, जो इस सत्र में भी ससपेंड हैं। इसके विरोध में AAP का कोई भी विधायक कल सदन में नहीं गया था। इनकी सस्पेंशन रद्द करने की मांग को लेकर AAP नता आज भी प्रोटेस्ट करेंगे। इस प्रोटेस्ट में आप के सभी विधायक और आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

AAP विधायक आतिशी ने क्या कहा?

इस मामले में दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी ने कहा, ‘विधानसभा के सत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका होती है। विपक्ष की भूमिका होती है सरकार को जनहित के मुद्दों के बारे में बताना, लेकिन भाजपा ने पिछले 1 साल में विपक्ष की आवाज दबाने के अलावा कोई काम नहीं किया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जैसे ही विपक्ष के विधायक जनहित का कोई मुद्दा उठाते हैं, उन्हें सदन से उठाकर बाहर कर दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को पूरे सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। अब कहा जा रहा है कि उन्हें बजट सेशन में भी भागीदारी नहीं करने दी जाएगी। अगर विपक्ष के विधायकों को विधानसभा के अंदर ही नहीं घुसने दिया जाएगा, बोलने ही नहीं दिया जाएगा तो फिर विधानसभा का सत्र क्यों बुला रहे हैं।’


Leave a Reply