ऐन वक्त पर CM नीतीश का तमिलनाडु दौरा टला: तेजस्वी यादव और संजय झा रवाना; एमके स्टालिन की नाराजगी की चर्चा

पटना। पटना में विपक्षी दलों की एकजुटता मुहिम को लेकर 23 जून को ही रही महाबैठक के सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का तमिलनाडु दौरा ऐन वक्त पर टल गया। नीतीश तुमार की जगह सिर्फ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलने चेन्नई रवाना हो गए है।
तेजस्वी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री संजय झा भी गए है। आखिरी मौके पर मुख्यमंत्री का दौरा रद होने का कारण नहीं बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री उनको मनाने और महाबैठक के लिए विशेष रूप से आमंत्रित करने के लिए जाने वाले थे।
नीतीश कुमार का तमिलनाडु दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा था क्योंकि विपक्षी एकजुटता अभियान के तहत दक्षिण भारत के किसी राज्य में उनका यह पहला दौरा था। चेन्नई यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में भी शामिल हाेने वाले थे। कार्यक्रम में उनका संबोधन भी था।