पटना। CM Nitish Oath Ceremony: बिहार में बुधवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) महागठबंधन (Mahagathbandhan) की नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी उपमुख्यमंत्री (Dy.CM) के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण राज्यपाल फागू चौहान (Governor Fagu Chauhan) बुधवार को दोपहर दो बजे कराएंगे। नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के खाका पर भी सहमति बन चुकी है।
CM Nitish Oath Ceremony LIVE UPDATE:
CM Nitish Oath Ceremony LIVE: आज आठवीं बार बिहार के सीएम बनेंगे नीतीश, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

- CM Nitish Oath Ceremony LIVE: बिहार में आज अपराह्न दो बजे नीतीश कुमार महागठबंधन की नई सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वे आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।
-
07:52 AM, 10 Aug 2022
भाजपा आज से शुरू करेगी आंदोलन
एनडीए से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाने जा रहे नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदेश कार्यालय पर आज भाजपा की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
-
07:41 AM, 10 Aug 2022
भाजपा वाले विभाग के मंत्री पद राजद-कांग्रेस को
भाजपा के पास जिन विभागों के मंत्रालय थे, वे अब राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच बांटे जाएंगे। ऐसी चर्चा चल रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
-
07:16 AM, 10 Aug 2022
जेडीयू को मिलने वाले संभावित विभाग…
- शिक्षा
- ऊर्जा
- योजना एवं विकास
- परिवहन
- ग्रामीण विकास
- समाज कल्याण
- सूचना एवं जनसंपर्क
- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
- ग्रामीण कार्य
- अल्पसंख्यक कल्याण .
-
07:15 AM, 10 Aug 2022
आरजेडी व कांग्रेस को मिलने वाले संभावित विभाग…
- पथ निर्माण
- स्वास्थ्य
- भवन निर्माण
- पशु एवं मत्स्य संसाधन
- वित्त
- कृषि
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
- श्रम संसाधन
- सूचना प्रौद्योगिकी
- उद्योग
- नगर विकास
- पंचायती राज
- पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन
- पर्यटन
- कला संस्कृति
- खान एवं भूतत्व
- आपदा प्रबंधन
- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
- राजस्व एनं भूमि सुधार 20 गन्ना उद्योग
-
07:13 AM, 10 Aug 2022
ऐसा हो सकता है विभागों का संभावित बंटवारा
नई सरकार में सामान्य प्रशासन व गृह विभाग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पसंदीदा गृह विभाग आरजेडी अपने पास चाहता है। हालांकि, पथ निर्माण विभाग व स्वास्थ्य सहित कई बड़े विभाग आरजेडी को दिए जा सकते हैं।
-
07:11 AM, 10 Aug 2022
महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय
नीतीश कुमार की महागठबंधन की नई सरकार का फार्मूला तय हो चुका है। इसकी घोषणा नहीं की गई है, पर सूत्र बताते हैं कि जेडीयू को एक दर्जन विभाग मिलेंगे तो आरजेडी व कांग्रेस को 20 विभाग दिए जाने हैं। विधानसभा अध्यक्ष जेडीयू कोटे से रहेंगे।
-
07:09 AM, 10 Aug 2022
आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। वे अब तक हर बार कार्यकाल के बीच ही इस्तीफा देकर दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते रहे हैं।
-
07:07 AM, 10 Aug 2022
महागठबंघन विघायक दल के नेता चुने गए नीतीश, आज बनेंगे मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए। इसके बाद उन्होंने 164 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा तथा दोबारा महागठबंधन का मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें बुधवार को दो बजे सरकार गठन का समय दिया है। उनके साथ तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
07:04 AM, 10 Aug 2022
मंगलवार को छोड़ा बीजेपी का साथ, दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विजयी होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में मुख्यमंत्री बने थे। बीते दिन इस सरकार का द-एंड