सीएम धामी ने रामदेव के साथ किया योग, अमित शाह दिल्ली समारोह में लेंगे भाग; देखें कौन से मंत्री कहां रहेंगे मौजूद

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
दुनिया भर में योग और ध्यान के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ रखी गई है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे। जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ही योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोच्चि में भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है। मंगलवार को भारतीय सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी और जम्मू जिलों में विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया। जवानों ने तन-मन को स्वस्थ रखने में अत्यंत कारगर योग को पूरी तल्लीनता के साथ किया।
अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया
हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हमीरपुर में योग किया।
भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने नोएडा में योग किया
उत्तर प्रदेश: 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय तटरक्षक अधिकारियों ने नोएडा में योग किया।
अनुराग ठाकुर आज योग शिविर में लेंगे हिस्सा
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को योग दिवस पर अणु सिंथेटिक ग्राउंड में योगा दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 5:45 से आरंभ होगा। यह जानकारी जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनका भव्य स्वागत करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबलपुर में करेंगे योग
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उत्तराखंड में योग गुरु रामदेव के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया।
आयुष मंत्री सर्वानंद गोवा में करेंगे योग
योग दिवस पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय गोवा में एक बड़े समारोह का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल शामिल होंगे।
जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ करेंगे योग
केंद्रीय विज्ञान और तकनीकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जवानों के साथ योग करेंगे।
कानून मंत्री मेघवाल राजस्थान में करेंगे योग
कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल राजस्थान के बीकानेर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईएनएस विक्रांत पर योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर योग करने के लिए भारतीय नौसेना कर्मियों के साथ शामिल होंगे।
योग के फायदे
योग तनाव, चिंता, अवसाद, भय और कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को कम करने में मदद करता है। एक इंसान होने के नाते, हमारा मुख्य लक्ष्य अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ और फिट रखना है।
योग अभ्यास
योग अभ्यास में कई शारीरिक व्यायाम जैसे सांस लेना, मुद्राएं और मानसिक व्यायाम जैसे ध्यान या ध्यान योग शामिल हैं। यह जीवन में संतुलन लाता है।
योग से मिलता है शारीरिक और मानसिक लाभ
लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का खासा महत्व है। यह दिन योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। योग के विभिन्न शारीरिक और मानसिक लाभ हैं।