बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में चलाया सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान

बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में चलाया सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान
  • सहारनपुर में वृक्षारोपण करते संत निरंकारी मंडल के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। सन्त निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में जनपद के सभी ब्रांचों में सफाई अभियान पौधा रोपण निरंकारी सत्संग भवनों में आयोजन किया गया।

क्षेत्रीय संचालक रजनीश कुमार ने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के सानिध्य में सन्त निरंकारी मिशन ने आ द्वारा को प्रेम, दया, करुणा, एकत्त्व जैसे भावों जोड़कर, दीवार रहित संसार की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने भक्तों को आध्यात्मिकता के साथ साथ मानवता एवं प्रकृति की सेवा करते हुए अपने कत्र्तव्यों को निभाने की प्रेरणा दी। वर्तमान में इसी श्रृंखला को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में जब समस्त भारतवर्ष के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी हो गई थी तब मिशन की ओर से वननेस वन परियोजना के अंर्तगत 21 अगस्त, 2021 को संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग 350 स्थानों पर डेढ़ लाख के करीब वृक्ष रोपित किये गये और साथ ही उनकी देखभाल करने हेतु तीन वर्षों तक गोद लेकर उनके पालन पोषण का भी संकल्प लिया गया।

इसी महाअभियान को आगे बढ़ाते हुए मिशन के सेवादारों द्वारा आज के दिन 50,000 वृक्ष ओर लगाये जायेंगे एवं उनकी निरंतर देखभाल भी की जायेगी ताकि प्रदूषण का स्तर कम किया जा सके एवं प्राणवायु अर्थात् ऑक्सीजन का निर्माण अधिक से अधिक हो सके क्योंकि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है। मिशन द्वारा प्रति वर्ष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मानव कल्याण की भलाई के लिए बाबा हरदेव सिंह जी का यहीं दृष्टिकोण था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हानिकारक है। किन्तु इस वर्ष कोरोना की विषम परिस्थिति के कारण मिशन की ओर से जहां जहां पर संत निरंकारी सत्संग भवन हैं केवल उन्हीं स्थानों पर एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया है। मिशन सदैव ही मानव कल्याण के लिए अग्रणी रहा है जिनमे मुख्यत: स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सेवाएं की गई हैं और यह सभी सेवाएं निरंतर जारी हैं। इस अवसर पर हरबंस लाल, गुलशन कुमार, धर्मेन्द्र अनमोल आदि मौजूद रहे।