shobhit University Gangoh
 

औद्योगिक क्षेत्र में चला नालों का सफाई अभियान

औद्योगिक क्षेत्र में चला नालों का सफाई अभियान
  • सहारनपुर में नालों की सफाई करती नगर निगम की जेसीबी।

सहारनपुर [24CN] । नगर निगम द्वारा सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में सैनेटाइजेशन के अलावा नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त रोस्टर के अनुसार नौ वार्डो में सैनेटाइजेशन और फागिंग भी करायी गयी। महानगर के 26 कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन में सैनेटाइजेशन के साथ ही शमशान-कब्रिस्तान व प्रमुख बाजारों और मंडी समिति रोड को भी सैनेटाइज किया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर सोमवार को दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम द्वारा नालों का विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने अपनी देखरेख में दो पोकलेन मशीनों की मदद से नालों की सफाई करायी। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई, चूना व मेलाथियान तथा सैनेटाइजेशन भी कराया गया।

नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि महानगर के 26 कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन, सभी प्रमुख शमशान व कब्रिस्तान तथा बाजारों व मंडी समिति रोड पर सैनेटाइजेशन कराने के अलावा रोस्टर के अनुसार वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी दरा कोटतला, वार्ड 22 म्युनिसपिल कॉलोनी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड 35 जवाहर पार्क व वार्ड 9 ग्वालिरा में सैनेटाइजेशन किया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि समस्त सरकारी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों के अलावा रोस्टर के अनुसार वार्ड 24 गोविन्द नगर, वार्ड 25 आईटीसी, वार्ड 26 मानकमऊ, वार्ड 27 दरा मिलकाना, वार्ड 28 खानआलमपुरा-तकिया, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 31 मानकमऊ दक्षिण व वार्ड 32 खानआलमपुरा में फॉगिंग अभियान भी चलाया गया।

Jamia Tibbia