नगर विधायक का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

नगर विधायक का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
  • सहारनपुर में नगर विधायक संजय गर्ग को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते वाल्मीकि समाज के नागरिक।

सहारनपुर [24CN]। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय गर्ग व पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू का आज वाल्मीकि समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। केशव नगर वाल्मीकि बस्ती से प्रारम्भ होने वाली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का आज सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग तथा पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व रिबन काटकर शोभायात्रा शुभारम्भ किया।

इस दौरान वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने नगर विधायक संजय गर्ग व पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान राजकुमार वाल्मीकि, गौतम कुमार, सन्नी केसला, विशाल कुमार, मा. भूषण, काका, विकास वाल्मीकि, अर्जुन बिट्टू, राहुल बिरला आदि मौजूद रहे।