नगर विधायक राजीव कुमार एवं मेयर डा. अजय सिंह ने डिवाइन क्लासेस का किया शुभारंभ

नगर विधायक राजीव कुमार एवं मेयर डा. अजय सिंह ने डिवाइन क्लासेस का किया शुभारंभ
  • सहारनपुर में डिवाइन क्लासेस शिक्षण संस्ािा का उद्घाटन करते नगर विधाायक एवं महापौर।

सहारनपुर। पंत विहार स्थित डिवाइन क्लासेस शिक्षण संस्थान का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉ. अजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व मेयर संजीव वालिया तथा पंडित अनिल कोदंड व उद्धव कौदंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर मेयर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन हो रहे हैं और वाणिज्य शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि शहर के युवा आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर देश-विदेश के व्यापारिक क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने डिवाइन क्लासेस जैसे संस्थानों को युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा नगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व पूर्व मेयर संजीव वालिया ने कहा कि युवाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। दीपक जैन (टैक्स एडवोकेट) ने वाणिज्य शिक्षा को करियर के लिए उपयोगी बताया। संस्थान के संचालक रजत अरोड़ा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को वाणिज्य, इकोनॉमिक्स व बिजनेस की शिक्षा देकर प्रतियोगी परीक्षाओं व कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में अनमोल मल्होत्रा, सुनील गुप्ता, अजय वशिष्ठ, अमित गर्ग (उपाध्यक्ष), दिग्विजय चैहान, प्रिंस, सारांश गुंबर, पार्षद अनिल गर्ग, मनीष सचदेवा, राहुल गांधी, सुधीर मिगलानी, भरत मिगलानी, सुभाष सैनी, राजेश अरोड़ा, राघव, अंकित कालरा, गगन शशांक, अंकित जैन, रोहित, शुभम, अपर्णा, आकांक्षा, अजय, नगमा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में राजेश अरोड़ा व राघव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply