नगर विधायक ने किया विधायक निधि के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

- सहारनपुर में हकीकत नगर स्थित शमशान घाट में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर [24CN] । सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने अपनी विधायक निधि से महानगर के कई शमशान घाट व कब्रिस्तानों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर केवल खोखले वायदे करने का आरोप लगाया। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने अपनी विधायक निधि से प्रस्तावित बाबा लालदास रोड स्थित शमशान घाट में नवीन अंत्येष्टि स्थल एवं समरसिबल पम्प, हकीकत नगर शमशान घाट में नवीन अंत्येष्टि स्थल, लालदास रोड स्थित हाजी शाह कब्रिस्तान व पुराना कलसिया रोड स्थित गोरे गरीबा कब्रिस्तान में आश्रय स्थल के निर्माण कार्य का निरीक्षण व गुणवत्ता की जांच सम्बंधित कमेटी के सदस्यों के साथ की।
उन्होंने कहा कि सहारनपुर में बिना किसी धार्मिक व जातिगत भेदभाव के एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने ेकहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने कार्यकाल में प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य कराए गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, व्यापारी व आमजन परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल खोखले वायदे करने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी की जनता की सच्ची हितैषी है जो सभी को साथ लेकर चलती है। भाजपा ने तो केवल लोगों को ठगने का काम किया है। इस दौरान समाजसेवी महेंद्र तनेजा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, रतन यादव, इंजी. बृजेश शर्मा, मो. एहतेशाम, देवेंद्र पंवार, प्रदीप राणा, सईद सिद्दीकी, डा. शफीउल्ला, कामरेड शरीफ, अयाज उस्मानी, कासिफ अलवी, मो. उमर, मा. गफूर आदि मौजूद रहे।