नगर विधायक ने नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण

नगर विधायक ने नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण
  • सहारनपुर में विधायक निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण करते विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने विधायक निधि से निर्मित कराई गई कई सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देने की अपील की। नगर विधायक संजय गर्ग ने आज सरदार कालोनी सीवेंद्र विहार, सरबतिया पीर रोड, खाताखेड़ी, मौहल्ला मेहंदसराय, अम्बाला रोड स्थित दबनीवालरा कब्रिस्तान समेत आधा दर्जन सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सहारनपुर नगर विधानसभा सीट क्षेत्र में बिना किसी जातिगत भेदभाव के समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सहारनपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश के अंदर रिकार्ड विकास कार्य कराए गए थे परंतु भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने उन पर रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आम जनता, किसान, व्यापारी व मजदूर परेशान है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल खोखले वायदे करने का काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह ने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी ही जनहितैषी है जो सबको साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा ने जनता को केवल ठगने का काम किया है। इस दौरान इसरार प्रमुख, अब्दुल हफीज इंडिया, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, अनवर खान वारसी, शाहनवाज चांद, राहुल शर्मा, मोहम्मद एहतेशाम, हाजी नईम, प्रणव शर्मा, हाजी बहार अहमद, शाहिद मंसूरी, सलीम अंसारी, हाजी सईद, हाजी शाहनवाज, अख्तर मलिक, फजलुर्रहमान, हाजी गुलशेर, इमरान सैफी, आजी नूर आलम आदि मौजूद रहे।