नगर विधायक ने किया निधि से निर्मित सड़कों का लोकार्पण

- सहारनपुर में निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण करते नगर विधायक संजय गर्ग।
सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सपा के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पूरे प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य कराए गए थे, परंतु भाजपा की सरकार जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव करने का काम कर रही है। नगर विधायक संजय गर्ग आज यहां मौहल्ला नूरबस्ती में विधायक निधि से निर्मित नौ सीसी सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर में बिना किसी भेदभाव के एक समान कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, पार्षद नसीम अहमद, कलीम अहमद, अनवर खान वारसी, पार्षद हाजी तहजीब नोनी, तुषार गोयल, शकील अहमद, शौकत, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, रत्न यादव, परीक्षित वर्मा, रामशरण, रामकुमार विश्वकर्मा, हरपाल वर्मा, कासिफ अलवी आदि मौजूद रहे।