नगर विधायक ने किय नवनिर्मित सड़क व सीवरेज का लोकार्पण

नगर विधायक ने किय नवनिर्मित सड़क व सीवरेज का लोकार्पण
  • सहारनपुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।

सहारनपुर। भाजपा के नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क व सीवरेज का लोकार्पण किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने महापौर डा. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी की उपस्थिति में भाजयुमो के महानगर महामंत्री राहुल झाम वाली सड़क व सीवरेज का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि भाजपा की सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के महानगर का सर्वांगीण विकास कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की ताकि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके।

इस दौरान केशव मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद चोचड़, कृष्णलाल ठक्कर, स. सुपनीत सिंह, भगतसिंह, क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका, के.के. बतरा, प्रदीप शर्मा, मोहित आनंद, सिमरन गुम्बर, अक्षु छाबड़ा, विशाल तोमर, विकास शर्मा, सुमित अरोड़ा, रतन सिंह, जौनी बाठला सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।