shobhit University Gangoh
 

नगर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया बस सेवा का शुभारम्भ

नगर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया बस सेवा का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ करते नगर विधायक।

सहारनपुर। अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सहारनपुर से अयोध्या धाम के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा बस सेवा की शुरूआत की गई है जिसका शुभारम्भ नगर विधायक राजीव गुम्बर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश व प्रदेश में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में आज सहारनपुर से अयोध्या धाम के लिए यात्री बस सेवा का नगर विधायक राजीव गुम्बर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ बस में यात्री सवार होकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इस दौरान विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में आज सहारनपुर से भी अयोध्या धाम के लिए बस सेवा का शुभारम्भ किया गया है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक पल है जो सभी देशवासियों के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने सभी से अपने-अपने घरों में 22 जनवरी को दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान रोडवेज के आरएएम जोगेंद्र कुमार समेत परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Jamia Tibbia