नगर विधायक ने निराश्रित व असहाय व्यक्तियों को किये कंबल वितरित

- सहारनपुर में गरीक व्यक्ति को कम्बल वितरित करते नगर विधायक।
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर द्वारा शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु घंटाघर चौक, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड, कोर्ट रोड व अन्य क्षेत्रों में रात्रि भ्रमण करते हुए निराश्रित व असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किये गये। इस दौरान उन्होंने अलाव व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
नगर विधाायक राजीव गुम्बर द्वारा व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी व उनका हालचाल लिया गया तथा रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया गया। कमल वितरण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सुश्री किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर विपिन कुमार, नायब तहसीलदार सदर श्री पंकज निर्वाल, श्री नितिन कुमार तथा क्षेत्रीय लेखपाल व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।