पंचप्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीरतन

पंचप्यारों की अगुवाई में निकाला नगर कीरतन
  • सहारनपुर में नगर कीरतन की अगुवाई करते पंचप्यारे।

सहारनपुर। सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पूरब के उपलक्ष में पंचप्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीरतन पंजाबी गुरूद्वारा गौशाला रोड से शुरू होकर मोरगंज, शहीद गंज, नेहरू मार्किट, भगतसिंह मार्ग, घंटाघर व अम्बाला रोड होते हुए गुरूद्वारा गुरूसिंह सभा पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

नगर कीरतन में सबसे आगे जीप पर नगाड़ा रखा हुआ जो नगर कीरतन के आने का पैगाम दे रहा था। इसके बाद पंजाब से आया बैगपाइपर बैंड अपने कौशल से संगतों को आश्चर्यचकित कर रहा था। छोटे-छोटे बच्चे पारम्परिक वेशभूषा में थे। पंचप्यारे साहब जत्थेदार प्रीतम सिंह, मेहरसिंह, मनिंद्र पाल सिंह, मनमीत सिंह व गगनदीप सिंह के बाद सुंदर सजी पालकी साहिब में श्री गुरूग्रंथ साहब की पालका सुशोभित थी जिसकी सेवा भाई अमरपाल सिंह कर रहे थे। इसके बाद स्त्री सत्संग का जत्था गुरवाणी के शबद गायन कर रहा था। प्रभातफेरी श्री गुरूसिंह सभा का शबदी जत्था, तीनों स्कूलों के बच्चे एवं गुरवाणी कीरतन एवं अन्य कार्यक्रमों से संगत के निहाल कर रहे थे। प्रभातफेरी गुरूद्वारा नुमाइश कैम्प, प्रभातफेरी पंजाबी गुरूद्वारा के जत्थे शबद कीरतन करते हुए शबद कीरतन की शोभा बढ़ा रहे थे। रणजीत अखाड़ा के नवयुवक पारम्परिक वेशभूषा में शस्त्र चलाने के कौशल दिखा रहे थे। बाद में डा. स्वर्णजीत सिंह के साथ अन्य सेवादार सड़क की सफाई करते चल रहे थे। गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा पहुंचने पर नगर कीरतन का भव्य स्वागत किया गया।

प्रधान बलबीर सिंह धीर ने बताया कि मुख्य आयोजन 17 जनवरी को गुरूद्वारा रोड गुरूद्वारा साहिब के प्लाट में होगा जिसमें बाहर से आए रागी जत्थे तथा कथावाचक कथा कीरतन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। नगर कीरतन में महासचिव गुरविंद्र सिंह कालड़ा, कोषाध्यक्ष सुजसवीर सिंह, गुरू पूरब कनवीनर दलजीत सिंह कोचर, बलबीर सिंह चावला, रमनदीप सिंह सेठी, प्रभजोत सिंह, डा. स्वर्णजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, तरणजीत सिंह बग्गा, छवप्रीत सिंह, प्रीतम सिंह, रणदीप सिंह बतरा, रणजीव सिंह हरजी, इंद्रपाल सिंह, जसविंद्र सिंह बग्गा, प्रीतपाल जुनेजा, रूपेंद्र पाल सिंह, रणजीव सिंह प्रेमी, जसवंत सिंह बतरा, कंवलजीत सिंह चावला, डा. चरणजीत सिंह आनंद, परमवीर सिंह, आशुदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, अरविंद्र सिंह चावला, अमरजीत सिंह टीटा, पुनीत सिंह, रमनजोत सिंह कालरा, एमपी सिंह चावला, प्रमेंद्र सिंह कोहली, पुरूषोत्तम सिंह दुआ, गुरमीत सिंह खरबंदा, गुरमीत सिंह शंटी, दीदार सिंह समेत भारी संख्या में सिख समुदाय के नागरिक मौजूद रहे।