स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक शुरु

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक शुरु
  • सहारनपुर में सफाई इंस्पैक्टरों को प्रशिक्षण देते सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम।

सहारनपुर [24CN]। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए सिटीजन फीडबैक शुरु हो गया है। इस बार फीड बैक के लिए तीन श्रेणी बनायी गयी है। साठ वर्ष से अधिक आयु वालों के फीड बैक पर निगम को चार गुणा नंबर मिलेंगे। 25 फरवरी से शुरु हुआ फीड बैक 15 अप्रैल तक चलेगा। महानगर में फीडबैक लेने के लिए आज निगम में सफाई निरीक्षकों को फीड बैक के सम्बंध में विशेष जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर निगम के सभी सफाई निरीक्षकों को आज सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व आई टी ऑफिसर मोहित तलवार ने विशेष प्रशिक्षण दिया। सफाई निरीक्षकों को बताया गया कि सिटीजन फीडबैक 600 नंबर का होगा। इस बार सिटीजन फीडबैक के लिए तीन श्रेणियां बनायी गयी है। प्रथम श्रेणी 15 वर्ष से 29 वर्ष अयु जिसके लिए 100 नंबर तथा 60 से अधिक आयु वर्ग श्रेणी के लिए 400 नंबर और 30 वर्ष से 59 वर्ष के लिए शेष नंबर यानि 100 नंबर निगम को दिये जायेंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रश्न रखे गए है। इनमें कोविड-19 से लेकर साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालयों सहित अनेक प्रश्न शामिल है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे उत्साह के साथ फीडबैक देकर सहारनपुर को नंबर वन लाने में सहयोग करें।

फीड बैक के दौरान ये पूछे जायेंगे प्रश्न- सिटीजन फीडबैक के दौरान फीडबैक देने वाले व्यक्ति का नाम, पता, आयु, मोबाइल नंबर पूछने के अलावा 15 से 29 आयु वर्ग के लोगों से जो प्रश्न पूछे जायेंगे उनमें-क्या आप घरेलू खाद के बारे में जानते हैं, क्या आप अपने आस पड़ौस के क्षेत्र को साफ-सुथरा पाते है, क्या आप अपने कचरा संग्रहकर्ता को गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग देते हैं, क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 के तहत क्वारंटाइन किये गए घरों से अलग से कचरा इक_ा किया गया है। इसी तरह 30-59 आयु वर्ग के लोगों से पूछा जायेगा कि क्या आप जानते हैं कि कोविड-19 के तहत क्वारंटाइन किये गए घरों से अलग से कचरा इक_ा किया गया है, क्या आप जानते है कि खुले में पेशाब के डिब्बे, जिन्हें येलो स्पॉट कहा जाता है स्वच्छ ऐप के जरिये बदलवाया जा सकता है, क्या आप अपने आस पड़ौस के क्षेत्र को साफ-सुथरा पाते है तथा क्या आप जानते है कि आपके गूगल मैप पर नजदीकी सार्वजनिक शौचालय को खोज सकते है। इसी तरह साठ से अधिक आयु वर्ग के लोंगों से जो प्रश्न पूछे जाने है इनमें प्रमुख प्रश्न है-क्या आप अपने शहर को स्वच्छ भारत मिशन 2014 के शुरु होने से पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ पाते है, क्या आप अपने नगर निगमध्कैंटध्बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली डोर टू डोर कचरा संग्रहण सेवाओं से संतुष्ट है, क्या आप अपने कचरा संग्रहकर्ता को गीला सूखा कचरा अलग किया हुआ देते है,क्या आप देखते हैं कि स्वच्छ भारत मिशन 2014 से पहले की तुलना में अब जिम्मेदारी से कचरा प्रबंधन में लोगों का व्यवहार बदल गया है,क्या आप देखते है कि स्वच्छ भारत मिशन 2014 के लांच होने से पहले की तुलना में अब लोग खुले में शौच ध्पेशाब नहीं करने के प्रति अधिक संवेदनशील हुए है। इस तरह के कुल 12 प्रश्न पूछे गए है।