सडक़ दुर्घटना रोकने को  सीआईएस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

सडक़ दुर्घटना रोकने को  सीआईएस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
  • सहारनपुर में वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाकर शुभारम्भ करते एसपी सिटी।

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज, पुलिस विभाग, यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में कोहरे के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में रोकथाम हेतु संस्था द्वारा गत दो वर्षों से वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाने का अभियान चला कर लगभग 100 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। आज राकेश कैमिकल पुलिस चैकी तिराहे, देहरादून रोड पर संस्था के सभी पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लगभग 100 वाहनों पर संस्था के रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगरीय  अभिमन्यु मांगलिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टी.आई.  अमित तोमर एवं उनके सहायक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक नीरज मिड्ढा रहे। अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने अपने संबोधन में कहा कि चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज समाज के प्रति उत्तरदायी उद्यमियों की संस्था है जो कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है और समाज हित के कार्यों के लिए तत्पर है।

आप सभी ने अक्सर देखा होगा कि सर्दियों में कोहरा घना होने के कारण दिखाई देना कम हो जाता है जिसकी वजह से सडक़ दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि पुराने वाहनों पर बैकलाइट न होने की वजह से सडक़ किनारे खड़ा हुआ वाहन दिखाई नहीं देता है जिसमें मुख्यत: ट्रैक्टर ट्राली और पुराने वाहन ज्यादा होते हैं। संस्था ने कोहरे के दौरान सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहनों की बैकसाइड पर रिफ्लेक्टर लगाने का निर्णय लिया संस्था गत दो वर्षों से यह कार्यक्रम चलती आ रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 1 जनवरी 2025 को नव वर्ष के शुभ अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं अन्य सम्मानित सदस्यों एवं पुलिस विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के रिफ्लेक्टर स्टीकर वाहनों की बैक साइड पर लगाए गए।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि संस्था द्वारा यह सराहनीय कार्य किया जा रहा है और चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करती रहती है जिससे शहर के नागरिक जागरुक हो सके। कार्यक्रम में चैयरमैन एच.एस. चड्ढा, महासचिव अमित चैधरी, कोषाध्यक्ष  विजय वशिष्ठ, कोऑर्डिनेटर  संजय गुप्ता, अपर महासचिव रवि टंडन, सह कोषाध्यक्ष  गौरव जैन, उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, सचिव  रविंद्र कालड़ा, ललित पोपली,  राजेश गुप्ता, मनोज जैन, राजीव सचदेवा, सरदार तेजिंदर सिंह तनेजा, संयम बत्रा, सुनील कुमार अरोड़ा, सरदार राजेंद्र चावला,  राजेश परुथी, प्रवीण ठकराल,  बंटी क्वात्रा एवं संजीव परुथी  आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।


विडियों समाचार