स्टार पेपर मिल में ऑफ साईट इमरजेन्सी प्लान के अर्न्तगत क्लोरिन गैस रिसाव एंव फायर नियंत्रण माँक ड्रिल सम्पन्न

- सहारनपुर में स्टार पेपर मिल में आयोजित मॉक ड्रिल के विभिन्न दृश्य।
सहारनपुर। स्थानीय स्टार पेपर मिल में आज को क्लोरिन गैस रिसाव एंव फायर के नियन्त्रण की प्रकिया के सन्दर्भ में ऑफ साईट इमरजेन्सी प्लान का मॉक ड्रील मुख्य महाप्रबंधक (वर्क्स) आई जे सिहं के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
मिल परिसर में आज स्टार पेपर मिल कंट्रोल रूम द्वारा क्लोरिन गैस के रिसाव घटना की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर में स्थापित इमरजेंसी कंट्रोल रूम तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा व पुलिस विभाग को दी गयी। फायर सर्विस, पुलिस विभाग, नागरिक सुरक्षा की टीमों द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया। स्टार पेपर मिल में हुई क्लोरीन गैस के रिसाव घटना में घायलों लोगों को निकालकर एम्बुलेंस में ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्टार पेपर मिल में क्लोरीन गैस के रिसाव अधिक होने के कारण जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीम घटना पर काबू पाने के लिए घटना स्थल अपने कब्जे में लेकर गैस के रिसाव को रोका गया। मैसर्स स्टार पेपर मिल में क्लोरिन गैस के रिसाव, फायर नियंत्रण, रासायनिक जैविक रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर तथा ऑफ साइट इमरजेंसी प्लान के विषय पर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा कराये गये संयुक्त माँक एक्सरसाइज में पुलिस विभाग, फायर विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा, राजस्व विभाग व फैक्ट्री एक्ट के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
