चिन्मय जैन व छवि जैन ने तीज कार्यक्रम में मारी बाजी

चिन्मय जैन व छवि जैन ने तीज कार्यक्रम में मारी बाजी
  • सहारनपुर में दिगम्बर जैन महासमिति के तीज कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

सहारनपुर [24CN]। दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में आयोजित तीज कार्यक्रम में गीतों की धुनों पर सभी सदस्यों द्वारा जमकर नृत्य किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। स्थानीय दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान महावीर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन व पंच प्रमेष्ठि वंदना से किया गया।

अध्यक्ष पंकज जैन, मंत्री सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष अंकुर जैन ने संस्था द्वारा पूर्व में किए गए धार्मिक व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम तीज तम्बोला के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। बच्चों के गेम में समर्थ व श्रीजीता ने प्रथम व द्वितीय पुरस्कार हासिल किए। कपल गेम में चिन्मय जैन व छवि जैन ने बाजी मारी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांडिया नृत्य रहा। विभिन्न गानों की धुनों पर सभी सदस्यों ने जमकर नृत्य किया।

इसी डांस व वेशभूषा के आधार पर विपुल जैन व पूजा जैन को तीज कपल चुना गया। विक्रांत जैन व अनामिका जैन ने समयबद्धता पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान आकांक्षा जैन, सोनिया नामित जैन, भावना पंकज जैन, प्रीति संदीप जैन आदि मौजूद रहे।