कोरोना के कहर के बीच भारत पहुंची चीन की दुल्हन, 14 फरवरी को होगी शादी
चीन की दुल्हन और हापुड़ के दूल्हे की शादी में विलेन बने कोरोना वायरस द्वारा खड़ी की गयी दुश्वारियां छट गयी हैं। वीजा मिलने के बाद रविवार सुबह चीन की रहने वाली दुल्हन अमेरिका से दिल्ली पहुंच गई। हालांकि कोरोना के चलते दुल्हन के किसी भी परिजन को भारत आने का वीजा नहीं मिल पाया और दुल्हन अकेले ही भारत आई।
रविवार सुबह दूल्हे के परिजनों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दुल्हन का भव्य स्वागत किया गया। वीजा मिलने में देरी के चलते शादी की तारीख में फेरबदल किया गया है। पहले दोनों की शादी नौ फरवरी को होनी थी। अब दोनों का मिलन वैलेंटाइन डे के दिन यानि 14 फरवरी को होगा।
हापुड़ निवासी राकेश जैन के पुत्र श्रेयांश की अमेरिका में पढ़ाई के दौरान चीन की युवती सराह से दोस्ती हुई थी। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों के परिवार वालों ने भी अपनी सहमति दे दी।
लड़की वाले भारत आकर भारतीय परंपरा के अनुसार शादी करने के लिए तैयार हो गए। शादी के लिए नौ फरवरी की तारीख तय हो गई। गाजियाबाद के मुरादनगर में एक मंडप भी बुक कर लिया गया। लेकिन इसी बीच चीन में फैला कोरोना वायरस विलेन बनकर सामने आ गया।
कोरोना के डर के चलते दुल्हन के भारत आने पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने सरकार तक ये बात पहुंचाई कि युवती काफी समय से अमेरिका में ही रहकर नौकरी कर रही है और लंबे समय से चीन की यात्रा पर गई भी नहीं है। लिहाजा उसे भारत आने का वीजा दिया जाए।
हापुड़ निवासी मनोज सिंहल ने भी इसके लिए काफी प्रयास किए। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और दुल्हन को भारत आने का वीजा मिल गया। रविवार सुबह पांच बजे दुल्हन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गयी। हालांकि उसके किसी परिजन को वीजा नहीं मिल पाया। दूल्हे के परिजन उसके स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे और रिसीव किया। हालांकि फिलहाल दुल्हन कहां है इसकी परिजनों ने जानकारी नहीं दी।
वीजा मिलने में देरी के कारण जैन परिवार को शादी की तारीख टालनी पड़ी है। अब नौ फरवरी की बजाय यह शादी वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को मुरादनगर स्थित एक मंडप में होगी। दूल्हे के चाचा मुकेश जैन ने बताया कि अब कोई बाधा नहीं है। शादी की कार्यक्रम में भव्य होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं।
दुल्हन के संबंध में नहीं है कोई गाइड लाइन : सीएमओ
कौन करेगा कन्यादान फिलहाल तय नहीं
आगे पढ़ें
.ad-600 {width: 600px;text-align: center;} .ad-600 .vigyapan{background:none}