दिल्ली में शुरू हुआ ठिठुरन का दौर, चार डिग्री तक लुढ़का तापमान; फिर बदल रहा मौसम का मिजाज

दिल्ली में तापमान में भी बदलाव का दौर जारी है। बीते दो दिनों तक अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के बाद बुधवार को यह चार डिग्री तापमान बढ़ गया। इसके बावजूद मौसम में ठंडक बरकरार है। मंगलवार को चार डिग्री और गिरावट आई और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.7 डिग्री पर पहुंच गया।
नई दिल्ली। मौसमी उतर चढ़ाव के बीच राजधानी में तापमान में भी बदलाव का दौर जारी है। बीते दो दिनों तक अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के बाद बुधवार को यह चार डिग्री तापमान बढ़ गया। इसके बावजूद मौसम में ठंडक बरकरार है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री था। सोमवार को चार डिग्री की गिरावट के साथ 30.5 डिग्री पर पहुंचा था। मंगलवार को चार डिग्री और गिरावट आई और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.7 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
22 अक्टूबर को होगी बूंदाबांदी
हवा की रफ्तार आठ से 12 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री रहने की संभावना है। फिलहाल सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंडक बढ़ेगी। 22 अक्तूबर को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।